Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राजधानी में दिनदहाड़े युवती की हत्या ने खोली राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की पोलः गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काटकर हत्या की घटना ने साबित कर दिया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े युवती की गला काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उससे कुछ ही दूरी पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में दिनदहाड़े सरेबाजार युवती की गर्दन रेतकर हत्या

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक युुवक ने एक युवती की चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेबाजार में इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में आकाश कुमार, 27 पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, देहरादून ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे गुंजन के गर्दन पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ से युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वह वहीं नीचे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW), श्रम विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूर्णतः ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से इस पोर्टल का विकास किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कौशल प्रशिक्षण के उपरांत श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने आम बजट को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में की गई बढ़ोतरी से दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के साथ-साथ भारत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुरोला की ब्लाक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

उत्तरकाशी। पुरोला की ब्लाक प्रमुख और पूर्व विधायक निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाते हुए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिए हैं। जुलाई में हुए त्रिस्तरीय चुनाव में पुरोला क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधु निशिता शाह पुरोला की ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी। निशिता शाह के प्रतिद्वंद्वि आंचल ने निशिता के दो-दो जाति प्रमाण पत्र, एक अनुसूचित जाति और दूसरा अनुसूचित जनजाति का होने का दावा करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और फैशन शो होगा गोरखा हिमालयन फेस्टिवल का आकर्षण

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में सोमवार को आयोजित बैठक के साथ ही तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला थापा ने जानकारी दी कि यह भव्य आयोजन 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक फैशन शो के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन साइकोलोथॉन से किया जाएगा। तीनों दिन आयोजन स्थल को पॉलीथिन मुक्त रखने का संदेश भी दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान एक ओर मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

संसारी माता मंदिर में स्वस्थानी कथा, कीर्तन मंडली ने गाए सुंदर भजन

देहरादून। संसारी माता मंदिर समिति एवं कीर्तन मंडली द्वारा आज पूर्णिमा दिवस पर सुबह 10.30 बजे से संसारी माता मंदिर गोर्खा संघ चन्द्रबनी में स्वस्थानी कथा का श्रवण, समापन, कीर्तन व प्रसाद वितरण किया गया। कीर्तन मंडली द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने बताया कि हर वर्ष माघ महीने मे यह पूजा गांव और पुरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की जाती है। समापन के पश्चात हरिद्वार में पूजा में अर्पित फूल, बेलपत्र, अक्षत को गंगा जी में विसर्जित कर आशीर्वाद प्रार्थना की जाती है। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष पार्वती थापा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा जनसेवा को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन को जन-जन के और अधिक निकट लाने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अभियान अब 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व यह अभियान 31 जनवरी 2026 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमेन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कैंसर जागरूकता पहल की सराहना की विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली देहरादून। विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को मातृ शोक

बड़े दुःख के साथ सूचित किया जाता है आज देर शाम भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता जी का सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी मै अचानक देहांत हो गया है विधायक राम सिंह कैड़ा की माता रेवती देवी (75) पत्नी नारायण सिंह कैड़ा का 4 साल से किडनी का इलाज चल रहा था किडनी खराब होने से4 साल से से डाईलिसीस चलता था! जिस करण आज उनका देहांत हो गया है! कल प्रातः 9 बजे उनकी माता की अंतिम यात्रा विधायक राम सिंह कैड़ा के हल्द्वानी जज फार्म स्थित आवास से चित्रशिला घाट रानीबाग को [more…]