Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बड़ौदा आरसेटी में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर व एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

28 प्रशिक्षु लेंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण, बैंक से वित्तीय सहायता का मिला मार्गदर्शन भीमताल । बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी-नैनीताल द्वारा 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित बड़ौदा आरसेटी परिसर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शालिनी सिंह, शाखा प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक दौलतपुर शाखा, बड़ौदा आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रानीबाग में कल लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर

सचिव चन्द्रेश कुमार सुनेंगे जनता की समस्याएं, मौके पर होगा निस्तारण भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड भीमताल की न्याय पंचायत रानीबाग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित होगा।शिविर में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश कुमार क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शक्ति संवाद कार्यक्रम में किशोरियों को दी गई विधिक जानकारी, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

भीमताल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाल विकास परियोजना भीमताल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, नैनीताल द्वारा आयोजित किशोरियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ।शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों की जानकारी देते हुए किशोरियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं उसकी पात्रता के संबंध [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में महिला को मौत के घाट उतार गया वन्य जीव

सोमवार को लापता महिला का शव मंगलवार को हुआ बरामद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा चेक भीमताल ‌। भीमताल के जूनस्टेट स्थित जंगल में सोमवार की सुबह जंगल घास कटाने गई गंगा देवी (55) पत्नी राजेंद्र प्रसाद को वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। चौबीस घंटे बाद मंगलवार की सुबह जून स्टेट के जंगल में महिला का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर शव भीमताल सीएचसी भेजा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आदेश पर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उपनल कर्मियों की मांग पूरी, समान कार्य के लिए समान वेतन का GO जारी

देहरादून। उपनल के जरिये उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 25 नवंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन और महंगाई भत्ता भी मिलेगा। मंगलवार को शासन ने जीओ जारी कर दिया है। उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक उपनल कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। इस आदेश से करीब 11 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा। सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपनल कार्मिक जो वर्तमान में जिस पद पर कार्यरत हैं, को उस पद के सापेक्ष वेतनमान का न्यूनतम एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पिटकुल के एक्शियन और ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 के.वी. आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 के.वी. माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने (कुल लंबाई 1996 मीटर, 5 रोड क्रॉसिंग सहित) हेतु रोड कटिंग की अनुमति का अनुरोध पर परियोजना समन्वय समिति, जनपद देहरादून ने 19.12.2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अधीक्षण अभियंता, नवम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून / सदस्य सचिव, परियोजना समन्वय समिति द्वारा पत्र  01.01.2026 के माध्यम से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन  16.01.2026 से 15.02.2026 तक, रात्रि 10 बजे से प्रातः [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विश्व कैंसर दिवस पर चिकित्सा जगत में रचा इतिहास

‘यूनाइटेड बाय यूनीक‘ थीम को साकार करती पित्ताशय कैंसर की अति-दुर्लभ सर्जरी उत्तराखण्ड में इस तरह की कैंसर सर्जरी का यह पहला मामला देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने असंभव माने जाने वाले मामलों में भी नई उम्मीद जगा दी है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 40 वर्षीय पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर मरीज की अत्यंत जटिल और बहु-अंगों को शामिल करने वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसे अब तक ऑपरेशन योग्य नहीं माना जाता था। यह मामला इस लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्साहपूर्वक मनाया गया आंचलिक विज्ञान केंद्र देहरादून का 10वां स्थापना दिवस 

देहरादून। आंचलिक विज्ञान केंद्र (आरएससी), देहरादून का 10वां स्थापना दिवस आज आरएससी परिसर देहरादून में मनाया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार की दिशा में आंचलिक विज्ञान केंद्र की दस वर्षों की सफल यात्रा का प्रतीक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रभारी डॉ. पीयूष जोशी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने पिछले वर्ष और दशक में केंद्र की प्रगति का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र के नए नवाचारों और गतिविधियों से भी श्रोताओं को अवगत कराया। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने यूकोस्ट एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र, देहरादून के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात देहरादून। शिक्षा विभाग में लम्बे समय से रिक्त 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। इसके लिये इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी की जनदवार रिक्तयां प्रकाशित कर दी है। उत्तरकाशी जनपद में 135 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। इसी प्रकार रूद्रप्रयाग में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पांवटा आ रही हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

देहरादून। मंगलवार सुबह हिमाचल रोडवेज की एक बस क्वानू के पास ट्रक को साइड देते समय खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमाचल रोडवेज की बस जो नेरवा से पांवटा की ओर जा रही थी, सुबह करीब दस बजे क्वानूु-मीनस-हरिपुर मोटर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं [more…]