Archives
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. धन सिंह रावत
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में कार्यक्रम का हो सीधा प्रसारण देहरादून। सूबे के प्रत्येक विद्यालय ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विशेष कार्यक्रम का सभी विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। जहां पर कक्षा-6 से आगे की छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम [more…]
रानीबाग में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण
भीमताल । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में दर्ज अधिकांश शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिविर में प्रतिभाग करते हुए नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश कुमार यादव ने आमजन से संवाद किया और छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को समस्याओं के समाधान के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के भी [more…]
बिना ढके खनिज परिवहन पर सख्ती, स्टोन क्रशरों को धूल नियंत्रण के निर्देश
भीमताल । जनपद में संचालित स्टोन क्रशर इकाइयों एवं खनिज परिवहन में लगे वाहनों द्वारा बिना ढके खनिज परिवहन किए जाने से बढ़ रहे धूल प्रदूषण, जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि खनिज सामग्री का परिवहन अब केवल मजबूत तिरपाल से पूर्ण रूप से ढककर ही किया जाएगा। खुले रूप में खनिज परिवहन पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी स्टोन क्रशर परिसरों में धूल नियंत्रण [more…]
विश्व कैंसर दिवस पर नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
भीमताल। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया।शिविर का आयोजन सिविल जज (सीडी) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया।शिविर में [more…]
जंगलिया गांव के बूढ़ा धूरा में गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम संपन्न
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। माघ माह के प्रथम दिवस से मंदिर परिसर में ध्यान, पूजा-पाठ, हवन व यज्ञ का क्रम जारी रहा। कार्यक्रम के तहत बीती रात भर जागर लगाकर ईष्ट देवों का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर रोट (विशेष प्रकार का प्रसाद), हलवा एवं सूजी का प्रसाद तैयार कर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव की महिलाओं द्वारा किए गए भजन-कीर्तन से पूरे क्षेत्र [more…]
मुख्यमंत्री के दौरों से जनता बेहाल, बाघ आतंक पर सरकार मौन : मनोज शर्मा
भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के “हवा-हवाई” दौरों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही, बल्कि हल्द्वानी से लेकर पहाड़ तक आमजन परेशान है।कांग्रेस नेता शर्मा ने जारी बयान में कहा कि पूरी भीमताल विधानसभा इस समय बाघ के आतंक से त्रस्त है। आए दिन हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं, लेकिन सरकार गंभीरता से समस्या का समाधान करने के बजाय केवल औपचारिक दौरों और पिकनिक तक सीमित है। मुख्यमंत्री के दौरे के [more…]
रुद्रप्रयाग में बच्चे को उठा ले गया गुलदार
एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग एवं जिला सूचना अधिकारीघटनास्थल पर मौजूद डीएम प्रतीक जैन ग्राम प्रधान एवं घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से ले रहे जानकारी, नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील रुदप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आते हुए डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन [more…]
भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे विजिलेंस, लैंड फ्रॉड मामलों की CO करेंगे जांचः DGP
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज प्रभारी और समस्त जनपदों व एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। बैठक में वर्तमान अपराध परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति, विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के निस्तारण की व्यापक समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि हाल ही में ऋषिकेश में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना पर लापरवाही बरतने पर एम्स [more…]
उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित, डॉ. सुरजीत सिंह गांधी अध्यक्ष मनोनीत
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार जुलाई, 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र में मदरसा बोर्ड खत्म करने की घोषणा करते हुए इस वर्ष जुलाई माह से सभी अल्पसंख्यक संस्थाओं को उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे लाने और उनकी मान्यता उत्तराखण्ड शिक्षा बोर्ड से किए जाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उक्त बोर्ड में प्रोफेसर विद्वान को मनोनीत किया गया है, जोकि अल्पसंख्यक [more…]
टैक्सी-मैक्सी चालकों की समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता, चक्का जाम का आह्वान वापस लेने पर चर्चा
भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह उपस्थित रहे।बैठक के दौरान टैक्सी-मैक्सी महासंघ द्वारा एटीएस के माध्यम से वाहनों की फिटनेस कराए जाने के विरोध में 4 फरवरी 2026 से प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को वापस लेने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की [more…]
