डोईवाल का प्रभारी बीईओ और स्कूल की संचालक एक लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read



देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने आज डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और एक स्कूल की मालिक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत अध्ययनरत छात्रों के प्रतिपूर्ति के बिलों के भुगतान के एवज में मांगी गई थी।

गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश के संचालक ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनके स्कूल में आरटीआई के तहत पढ़ रहे बच्चों के बिलों का भुगतान करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। विजिलेंस ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद आरोपियों को ट्रैप करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आज प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट और इस सौदेबाजी में बिचैलए की भूमिका निभा रही उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की मालिक पुष्पांजलि ने शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस देहरादून सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours