अग्निवीरों से मिले रक्षामंत्री, बोले- भारतीय सेना में आपका स्वागत है

Estimated read time 0 min read





भीमताल, 21 मार्च। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षामंत्री ने सभी चयनित अग्निवीरों से कहा कि भारत मां की रक्षा के लिए आगे आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि ये सभी चयनित अग्निवीर यूथ फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में जा रहे हैं। इस मौके पर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 अभ्यर्थियों में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रेरणा से यूथ फाउंडेशन युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, जिसमें लिखित और शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
उन्होंने बताया था अब तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस में भर्ती कराकर राष्ट्र सेवा के लिए भेजा जा चुका है। रक्षामंत्री ने कर्नल कोठियाल के इस कार्य की सराहना की और चयनित अग्निवीरों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।
उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता होने के साथ ही सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित हैं और केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours