गांव–गांव पहुंचकर विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Estimated read time 0 min read





भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अमृतपुर, डहरा, अमिया, भोर्षा और पस्तोला सहित कई गांवों में जनसभाएं कर लोगों से सीधे संवाद किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित गांवों में सीएसआर फंड के माध्यम से प्रत्येक गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमा शर्मा, पंकज महरा, मनोज चनोतिया, दीपा पलड़िया, खष्टि राघव, नवीन पांडेय, हरीश पलड़िया, नित्यानंद भट्ट, गोपाल कृष्ण भट्ट, सरपंच डी.के. शर्मा, बीडीओ भीमताल सहित सिंचाई विभाग, जमरानी बांध परियोजना और अन्य विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours