रंगों में घुली न्याय की मिठास: जिला बार में हुआ होली उत्सव का आयोजन

भीमताल। जिला बार सभागार शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर हो गया। प्रताप भैया सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला अधिवक्ताओं ने गणेश वंदना “सिद्धि के दाता, विघ्न विनाशक” से की। इसके बाद अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी ने हारमोनियम पर “श्याम राधा संग खेलो होली” और “कन्हैया को रंग” जैसे पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं बार संघ के सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल ने खड़ी होली सहित कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में पारंपरिक रंग भर दिए।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश प्रशांत कुमार, बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद, अपर जिला न्यायाधीश संजीव कुमार, सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि बार और बेंच एक परिवार की तरह हैं, जो हर पर्व को आपसी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाते आए हैं और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें गंगा सिंह बोरा, मनीष मोहन जोशी, राजेन्द्र कुमार पाठक, सुशील कुमार शर्मा, अरुण बिष्ट, पंकज बिष्ट, सोहन तिवारी, पुलक अग्रवाल, हेमा शर्मा, पूजा साह, प्रदीप परगाई, आनंद सिंह कनवाल, रवि आर्य, ज्योति प्रकाश बोरा, ओमकार नाथ गोस्वामी, अशोक मौलेखी, अखिलेश साह, बीके सांगुड़ी, राजेश चंदोला, राकेश सुयाल, त्रिलोचन पांडेय, भरत भट्ट, अनिल बिष्ट, सुभाष जोशी, भानु प्रताप मौनी, पवन सिंह, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार, प्रमोद तिवारी, एच.एल. आर्या, दीपक दानू, हरेंद्र सिंह, नवीन पंत, भुवन जोशी, पूरन जोशी, संजय सुयाल, गौरव भट्ट, चंद्रकांत बहुगुणा, निखिल बिष्ट, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, संतोष आगरी, किरण आर्या, दिनेश चंद समेत अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours