छात्र हित में हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की सराहनीय पहल, विद्यार्थियों को वितरित की गई सामग्री

Estimated read time 1 min read





भीमताल । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में रविवार को हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की ओर से छात्र हित में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, जूते, स्वेटर, खेल सामग्री के साथ फल एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष दिनेश लोशाली, जीवन पन्तोला, खिमेश चन्द्र पनेरु, मोहन चन्द्र पाण्डेय, कमल नगरकोटी, प्रदीप मेर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष साह तथा पीटीए अध्यक्षा मीना देवी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के खिमेश नैनवाल एवं खिमेश चन्द्र पनेरु ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था नगर क्षेत्र में निरंतर मानवहित में कार्य कर रही है तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु “पगधारा मुहिम” जैसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थी बेहद प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता डॉ. हेमन्त कुमार जोशी ने किया। उन्होंने संस्था एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सत्येन्द्र नाथ तिवारी, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ. कमल चन्द्र, केशव दत्त त्रिपाठी, हेम पनेरु, हिमांशु पनेरु, प्रकाश लोशाली, प्रमोद शर्मा, मोहन बिनवाल, उपकार जोशी, नीरज जोशी, धीरज गोरखा, योगेश मेलकानी, भूपाल राणा, जितेन्द्र पाण्डेय, कमलेश जोशी, कमल बिष्ट, योगेश सनवाल, विमल पलड़िया सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours