भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीम द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत मदिरा दुकानों तथा हल्द्वानी में संचालित एफएल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांडों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक अभिलेखों एवं बिक्री प्रक्रिया की गहन जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मदिरा ब्रांडों के नमूने विधिवत रूप से संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।
आबकारी विभाग द्वारा यह सम्पूर्ण कार्यवाही आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

+ There are no comments
Add yours