- सभी दस्तावेज और साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश
- परिवार की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से पुलिस गार्द की जाएगी तैनात
काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए गठित SIT चीफ IG STF नीलेश आनन्द भरणे मय टीम के आज काठगोदाम पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया। इस दौरान FSSL टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। SIT द्वारा प्रकरण से संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
IG नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि ऊधमसिंह नगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चैकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में इस प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की सुचिता बनी रहे। प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
IG भरणे ने बताया कि शिकायतकर्ता/पीड़ित एवं प्रकरण से संबंधित गवाहों की सुरक्षा के दृष्टिगत पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्द की तैनाती की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के लिए 3 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल के SIT टीम में शामिल किया गया है।
देर सायं SIT ने पीड़ित परिवार से मुलाकात। SIT चीफ भरणे ने बताया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है। आज SIT द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के उपरांत थाना ITI पर पंजीकृत FIR को भी थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है

+ There are no comments
Add yours