भीमताल । धारी ब्लॉक के सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनप्रतिनिधियों की ओर से रखी गई बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं को विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा।
विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना होगा, ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और अधिकारियों से भी अपेक्षा है कि वे फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति के आधार पर त्वरित कार्रवाई करें।
विधायक कैड़ा ने आश्वस्त किया कि गांवों में विकास कार्यों की गति और समस्याओं के समाधान को लेकर निरंतर कार्य जारी रहेगा। बैठक में जेष्ठ प्रमुख नंदाबल्ल्भ ब्रजवासी, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, दीपक बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण, डीडीओ नैनीताल, एसडीएम अंशुल भट्ट सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours