धारी – कसियालेख मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली मंज़ूरी, 5 करोड़ 47 लाख स्वीकृत






विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

भीमताल । धारी ब्लॉक के धारी–पोखराड़–चौखुटा–कसियालेख मोटर मार्ग के लम्बे समय से खराब रहने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से डामरीकरण की मांग उठाई थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।
विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने इस मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद विधायक कैड़ा ने कहा कि जल्द ही मार्ग का डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधार एवं डामरीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours