स्टाइल आइकन और मिस्टर स्माइल 2025ः आत्मविश्वास से भरे युवाओं ने जजों के सामने दिया हुनर का परिचय

Estimated read time 1 min read

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से गुरुवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रो मॉल में स्टाइल आइकन और मिस्टर स्माइल 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान सलेक्ट हुए 24 फाइनलिस्ट ने जजेज के सामने रैंप वॉक की और अपना इंट्रोडक्शन भी दिया।

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रैंप वॉक और सब टाइटल्स के दौरान युवाओं ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इसके पश्चात गुरुवार को भी दो सब कॉन्टेस्ट कराए गए।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज हो चुका है। जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। साथ ही सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि जिस तरह हर वर्ष मिस उत्तराखंड का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद नवंबर माह में ही मिस्टर उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रायोजक के तौर पर शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एन इवेंट्स ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जजेज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी, सेकेंड रनरअप आंचल फर्स्वाण, मिस ऋषिकेश 2025 पूजा गुप्ता, मिस उत्तराखंड 2022 फर्स्ट रनरअप हिमानी रावत उपस्थित थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours