सीएम धामी ने अलाव जलाने और रेन बसेरों में रजाई-कंबल की पुख्ता व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Estimated read time 1 min read

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने के साथ ही रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जिले में टीमों को सक्रिय रखते हुए शहरों, कस्बों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि असहाय एवं बेघर लोगों को समय पर राहत मुहैया कराई जा सके। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के साथ ही कस्बों में भी सायंकाल में ठंड अधिक होने पर नियमित रूप से अलाव जलाने के साथ ही नियमित उनकी मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, वितरण और निगरानी की दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours