ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ‘कलर्स ऑफ उत्तराखण्ड फ्लॉवर शो 2025’ का आयोजन

Estimated read time 1 min read





भीमताल। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में उत्तराखण्ड रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय ‘कलर्स ऑफ उत्तराखण्ड – फ्लॉवर शो 2025’ का आयोजन 26–27 नवम्बर को किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह भव्य आयोजन उत्तराखण्ड की अनूठी पुष्प-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक रंगों को समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में अद्भुत एवं सृजनात्मक फ्लोरल इंस्टॉलेशन्स, थीम आधारित सुंदर प्रदर्शन, कई आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स तथा प्रदेश की प्रतिष्ठित नर्सरियों द्वारा पौधों की प्रदर्शनी एवं बिक्री शामिल हैं।
फ्लॉवर शो कमेटी ने कहा कि स्थानीय लोग, विद्यार्थी, पर्यटक और प्रकृति प्रेमी इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड की पुष्प–धरोहर से रू-ब-रू होंगे। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों की सहभागिता को विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours