मुक्तेश्वर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को चोरी की मारुति कार समेत दबोचा

Estimated read time 1 min read





भीमताल । मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से चोरी हुई मारुति कार को पुलिस ने कम समय में बरामद करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी थानाध्यक्षों को वाहन चोरी की घटनाओं का प्रभावी अनावरण करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 22 नवंबर को सरना निवासी भगवत पांडे ने थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दी कि उनकी मारुति 800 कार को अज्ञात चोर द्वारा बबियाड रोड से चोरी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से आती हुई एक मारुति 800 कार को रोका गया। पूछताछ और कागजातों की जांच में वाहन का नंबर चोरी की कार UK04X1257 से मेल खा गया। इस पर कार चला रहे अभियुक्त ललित मोहन पुत्र जगदीश चंद्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी की मारुति 800 कार को बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी व बरामदगी में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, उपनिरीक्षक मनीषा सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।नैनीताल पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में चेकिंग और गश्त को और अधिक कड़ा किया जाएगा, साथ ही ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours