भीमताल और नौकुचियाताल में चलाया अभियान
भीमताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी ने बुधवार को भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को चार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावासायिक रुप से करने पर चारों सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए रेस्टोरेंट में व्यावासायिक सिलेंडर का ही इस्तेमाल करने को कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि टीम की ओर चेकिंग के दौरान चार घरेलू सिंलेंडर जब्त किए गए हैं। बिष्ट ने कहा कि टीम की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours