बिड़ला संस्थान, भीमताल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Estimated read time 1 min read





भीमताल । बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैरा, संस्थान के चेयरमैन डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. बी.के. सिंह तथा रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान में एस.डी.जी. (SDG) काउंसिल के तत्वावधान में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित कर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने हेतु वाद-विवाद, क्विज़, शतरंज, पोस्टर निर्माण एवं वॉटर बकेट चैलेंज जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में एस.डी.जी. काउंसिल की प्रभारी डॉ. शिल्पी बिष्ट, श्री कौशल भट्ट सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours