पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हुआ आयोजन
भीमताल । केंद्रीय विद्यालय भीमताल में भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग और गाइडिंग आंदोलन की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टिकर बेचकर विद्यार्थियों को अंशदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद दीक्षित ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन के इतिहास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। युवांश, छाया सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर डॉ. अरविंद दीक्षित एवं रेनू पांडे की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

+ There are no comments
Add yours