राज्य आंदोलनकारियों के हित में मुख्यमंत्री धामी के फैसले ऐतिहासिक : डॉ. अनिल डब्बू

Estimated read time 1 min read





राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि और चिन्हीकरण के निर्णय पर जताया आभार

भीमताल । उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी डॉ. अनिल डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है। डॉ. डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य आंदोलनकारी पेंशन में वृद्धि, सरकारी गेस्ट हाउसों में छूट, और चिन्हीकरण से संबंधित मामलों को छह माह में निपटाने की घोषणा राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित आंदोलनकारियों के लिए एक अटेंडेंट की सुविधा की घोषणा भी सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं और आज प्रदेशभर में आंदोलनकारियों का सम्मान कर सरकार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। डॉ. डब्बू ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हर निर्णय से राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है, और उनके मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। डॉ. डब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना कि “उत्तराखंड का अगला दशक देश का सर्वश्रेष्ठ दशक होगा” — उसे साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात-दिन जी-जान से जुटे हुए हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours