कुकना में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल

Estimated read time 0 min read





भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा की ग्राम सभा कुकना में शुक्रवार की शाम चार बजे तेंदुए ने जगत सिंह पुत्र शेर सिंह को हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले के बाद से लोगों में डर का माहौल है। पूर्व ग्राम प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि तेंदुए ने शुक्रवार की शाम जगत सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करता देख लोगों के हल्ला मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। नौलिया ने कहा कि तेंदुआ गांव में कई मवेशियों को मार चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours