उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Estimated read time 1 min read





भीमताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल में विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को सामाजिक, पर्यावरणीय जागरूकता और पलायन रोकने के प्रति संदेश देना था। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “स्वच्छ उत्तराखंड – सुंदर उत्तराखंड”, “पलायन रोको” और “हमारा उत्तराखंड, हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारे लगाए। बच्चों ने स्थानीय नागरिकों से राज्य के विकास में सहयोग देने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्त समाज की दिशा में योगदान करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलचंद और उप प्रधानाचार्या ममता बृजवासी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राज्य के प्रति प्रेम, उत्तरदायित्व और गर्व की भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जया बोरा (सलड़ी), पंकज उप्रेती (ढुंगसिल) और लता पलड़िया (सोनगांव) सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘ऐपण कला’ एवं ‘उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों’ की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने “जय उत्तराखंड” के नारों के साथ राज्य के प्रति अपनी एकजुटता और गर्व की भावना व्यक्त की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours