STF ने गदरपुर से 8 लाख की अफीम के साथ एक ड्रग तस्कर को दबोचा

Estimated read time 1 min read

देहरादून। STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) ने कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। पकड़ी गई अफीम की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कुमाऊं यूनिट ने कल स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई ।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया है और इसको गदरपुर क्षेत्र मे बेचने ले जा रहा था। STF टीम को आरोपी से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अभियुक्त का नाम पता
भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160 नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश

बरामदगी का विवरण

  • 01 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम
  • एक मोटर साइकिल UK 06 BL 3958 सुपर स्प्लेंडर

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours