देहरादून।उत्तराखंड SDRF के आरक्षी सागर सिंह ने 10वीं अखिल भारतीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 16 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित की गई थी।
SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने आरक्षी सागर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सम्पूर्ण SDRF परिवार के लिए गर्व का विषय है। ऐसी सफलता बल के अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की भावना को और प्रबल करती हैं। उन्होंने आरक्षी सागर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

+ There are no comments
Add yours