श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों व शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कुलपति ने केंद्रीय मंत्री विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में आने का अनुरोध किया, जिसे मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। विश्वविद्यालय के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कुलपति की मुलाकात बहुत सकारात्मक रही है।

+ There are no comments
Add yours