सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बोले—सस्ती व सुरक्षित परिवहन से बदलेगा शहर का चेहरा
भीमताल । हल्द्वानी शहर की जनता के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा का शुभारंभ कर नागरिकों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा शहरवासियों के जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से जहां शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, वहीं प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के हर नगर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आमजन, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से प्रमुख मार्गों पर शुरू किया जाएगा। इससे रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), विधायक राम सिंह केड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours