जनता से मिले मुख्यमंत्री धामी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Estimated read time 0 min read





भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य सरकार के विभिन्न दायित्वधारी, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours