भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मार्ग, जनता परेशान : पनेरु

भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली रीखाकोट में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएँ जानीं। पनेरु ने कहा कि दो वर्ष से बंद पड़े मार्ग को खोलने में अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुल व वैकल्पिक मार्ग निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन कार्य ठप पड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन की बंदरबांट कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पनेरु ने चेतावनी दी कि मामले को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की बातों को भी अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण पैदल आवागमन में भारी दिक्कत झेल रहे हैं।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours