देहरादून, ऋषिकेश और जॉलीग्रांट और मेडिकल स्टोरों में FDA टीम के ताबड़तोड़ छापे, 11 नमूने जांच के लिए भेजे

Estimated read time 1 min read

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवम औषधि प्रशासन(FDA ) की टीम ने आज औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में देहरादून में पलटन बाजार, घंटाघर के आसपास एवं राजकीय एसपीएस चिकित्सालय देहरादून रोड ऋषिकेश , जॉलीग्रांट, अजबपुर और नेहरू कॉलोनी में स्थित मेडिकल स्टोरों व थोक विक्रेता फ़र्मो का का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में भंडारित बच्चों को खांसी व सर्दी जुकाम में दिए जाने वाली दवाओं (सिरप) जो फर्मों के प्रतिष्ठानों में अलग करके भंडारित पायी गई को मौके पर सील कर दिया गया। साथ ही उक्त औषधियों का अग्रिम आदेशों तक विक्रय नहीं किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अधिकांश औषधि विक्रेता फर्मों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप का विक्रय रोक दिया गया है। टीम द्वारा फर्म में भंडारित एवं प्रदर्शित प्रतिबंधित कफ सिरप को पेटियों में डालकर सील कर दिया गया । निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए मौके पर बंद किया गया।  कार्रवाई के दौरान 11 औषधियों के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए एवं आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी । निरीक्षण के दौरान उक्त मेडिकल स्टोरों में प्रश्नगत औषधियां जैसे की SYP. COLDRIF., SYP. RESPIFRESH -TR ., SYP. RELIFE . का स्टॉक कहीं भी उपलब्ध नहीं पाया गया।

औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्रवाई देहरादून जिले में लगातार जारी रहेगी।  कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक विनोद जागुड़ी एवं निधि रतूड़ी सम्मिलित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours