20 पर्यावरण रक्षकों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान-2025

Estimated read time 1 min read

देहरादून। गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आज रायपुर रोड पर स्थित सनराइज एकेडमी में मंथन वैलफेयर सोसाइटी, कुसुमकांता फाउंडेशन, स्पेक्स, हिम फाउंडेशन और सनराइज एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ’पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें 20 पर्यावरण रक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष यह 5वां सम्मान कार्यक्रम था।

कार्यक्रम में रायपुर विधायक, उमेश शर्मा ‘काऊ’ बतौर मुख्य अतिथि और साहित्यकार और लेखक तापस चक्रवर्ती बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

कुसुमकांता फाउंडेशन की अध्यक्ष विदुषी निशंक और स्पैक्स संस्था के सचिव डॉ. बृजमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कुसुमकांता फाउंडेशन की संस्थापिका और सनराइज अकादमी की अध्यक्ष विदुषी निशंक ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। जबकि, मंथन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव और सनराइज एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा पोखरियाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। शिवानी गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अधिवक्ता आर्यनदेव उनियाल, अमित पोखरियाल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ’बेस्ट फ्रॉम वेस्ट’ विषय पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सनराइज अकेडमी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुन्दर और रचनात्मक ढंग से अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रतिष्ठित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विजय गंभीर, जैविक खेती और पर्यावरण के क्षेत्र में 30 वर्षों से कार्य कर रहे डा. विनोद भट्ट और फर्स्ट स्टेप संस्था की संचालिका दिव्या सचिन बंसल थे।

कार्यक्रम में पार्षद अमिता सिंह, प्रशांत डोभाल और सतपाल सिंह गांधी सहितक कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन सनराइज एकेडमी की प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा ने किया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours