भाजपा ने नियुक्त किए मोर्चों के प्रभारी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। भाजपा द्वारा पार्टी के सभी मोर्चों की गतिविधियों के समन्वय हेतु प्रदेश प्रभारियों की भूमिका निर्धारित की गई है। जो मोर्चों की कार्यकारिणी गठन के साथ पार्टी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, मिशन 2027 मोड पर आगे बढ़ेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पार्टी के 7 मोर्चा के लिए प्रदेश पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुसार, आगामी दिनों में ये सभी मोर्चों की प्रदेश से लेकर जनपद और मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों में सभी मोर्चों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, मिशन 2027 में जुटेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा तय जिम्मेदारी के तहत, युवा मोर्चा के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महिला मोर्चा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, किसान मोर्चा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours