केंद्र की भांति महंगाई भत्ता 58% करने और दिवाली से पहले बोनस देने की मांग

Estimated read time 0 min read

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और कोषाध्यक्ष रविन्द्र चौहान  ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं से मिलकर राज्य कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की भांति बढी हुई दरों पर महंगाई भत्ते एवं गतवर्ष की भांति राज्य कार्मिकों को दीपावली से पहले बोनस भुगतान का अनुरोध किया है।

परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि करते हुए 01 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित करते हुए 55ः के स्थान पर 58ः किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। परिषद द्वारा मुख्यमंत्री से राज्य कर्मचारियों हेतु महंगाई भत्ते की दरों को संशोधित कर इसे 58ः किए जाने एवं दीपावली बोनस दिए जाने का अनुरोध किया है ।

परिषद ने आज राज्य कर विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोशिएसन की मांगों के निस्तारण के लिए भी प्रमुख सचिव वित्त विभाग को पत्र भेजकर समस्त सम्बन्धित पक्षों की बैठक आहूत किए जाने का अनुरोध किया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने बताया गया कि राज्य कर विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक अति महत्वपूर्ण घटक संघ है, जो कि विगत लम्बे समय से अपनीं लंबित मांगों के निस्तारण हेतु प्रयासरत है, किन्तु शासन एवं सरकार द्वारा मांगों के निस्तारण हेतु यथोचित कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे कार्मिकों में अत्यन्त रोष व्याप्त हो रहा है ।

परिषद द्वारा कार्मिकों की मांगों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित समस्त पक्षों की बैठक यथाशीघ्र आहुत किये जाने का आह्वान प्रमुख सचिव वित्त से किया है ।

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours