मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर को नैनीताल भ्रमण पर

Estimated read time 0 min read





भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल का दौरा करेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुँचेंगे। वहाँ से अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम,
गौलापार में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस, काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours