भीमताल पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने पर लगाया 70 हजार का जुर्माना

Estimated read time 0 min read





पुलिस ने की सत्यापन अभियान को लेकर कार्यवाही

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर नगर में सत्यापन नहीं कराने वालों पर कार्यवाही की। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र राज ने बताया कि पुलिस ने भीमताल नगर में सत्यापन अभियान चलाते हुए 7 मकान स्वामियों की ओर से अपने किरायदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 70 हजार का जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि साथ ही 33 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 9750 रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने भीमताल में रहने वाले किरायदारों और मजूदरों से थाने में सत्यापन कराने को कहा है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours