धारी ब्लॉक में बहुद्देशीय शिविर, 21 शिकायतें दर्ज

Estimated read time 1 min read





भीमताल । विकास खंड धारी के ग्राम पंचायत मज्यूली स्थित पंचायत घर में मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत भावना और उप जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक प्रमुख भावना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं, किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घसियारी कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, किसानों के लिए पीएम-किसान, तथा युवाओं के लिए वीर चंद सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सुदूर ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें आपदा से हुए नुकसान, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, सड़क सुधारीकरण और मरम्मत की मांग प्रमुख रही। संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours