भीमताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर भीमताल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को दबोचने में सफलता हासिल की है। बरामद वाहन UP25 ED 2123 (टीवीएस मोटरसाइकिल) है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ मनोज कुमार (24) और कुलदीप (19) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सहजदिया, सुजानपुर थाना पड़वा, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक त्रिभुवन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रेम नेगी, कांस्टेबल रवि शंकर पाठक, शैलेन्द्र कुमार, नरेंद्र सिंह राणा और संजय नेगी शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours