उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा, एक करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा

Estimated read time 1 min read





भीमताल । उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी बोर्ड पूरे प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने जानकारी दी कि 16 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंडी परिषद विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करेगी।
डॉ. डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद के समस्त कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अलावा मंडी से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को सभी मंडियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 17 सितम्बर को मंडियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें मंडी के अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और किसान बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।
डॉ. डब्बू ने बताया कि आपदा से कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में मंडी बोर्ड 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एक करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपेगा। उन्होंने मंडी से जुड़े सभी वर्गों से अपील की कि इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के लिए 1200 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. डब्बू ने कहा कि आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द बांटना ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी जाने वाली वास्तविक शुभकामना होगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours