यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

Estimated read time 1 min read

चम्बा। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चम्बा के पास नागनी में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 लोग घायल हो गए। चंबा पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय जनता की मदद से घायलों के रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह करीब. 10.10 बजे घुत्तू, घनसाली से देहरादून जा रही थी। बस में 22 लोग सवार थे। चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई । दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने राहत एवं बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी चंबा दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए गए।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours