हल्द्वानी से मंडल के विभिन्न जिलों को भेजी गई मदद
भीमताल । मानसून काल में कुमाऊं मंडल में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से भेजी गई 3800 राहत किटें मंगलवार को हल्द्वानी पहुँचीं। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सहयोग से भेजी गई ये राहत किटें उप जिलाधिकारी पीलीभीत मयंक गोस्वामी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और तहसीलदार विदेह सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा हल्द्वानी तक पहुँचाई गईं। निर्देशानुसार इन राहत किटों का वितरण मंडल के विभिन्न जनपदों में किया जा रहा है। नैनीताल जिले को 1000, बागेश्वर और पिथौरागढ़ को 900-900, जबकि अल्मोड़ा और चंपावत को 500-500 राहत किटें उपलब्ध कराई गई हैं।मंगलवार सांयकाल में हल्द्वानी स्थित एचएन इंटर कॉलेज से विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य दायित्वधारियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मंडल के अन्य जनपदों के लिए रवाना किया।

+ There are no comments
Add yours