भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस

Estimated read time 1 min read





मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल लेने के साथ हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

पशुपालन विभाग दस किमी के दयारे में करेगा सैंपलिंग

भीमताल(नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। पांडेगांव में एक छोटे मुर्गी बाड़े में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम की ओर से मुर्गियों का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। भोपाल की लैब में हुई जांच में एक मुर्गी को बर्ड फ्लू होने की पुष्टि होते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से दस किमी के दायरे में आने सभी छोटे-बड़े मुर्गी बाडों की मुर्गियों के तीन महीने तक 15-15 दिन में सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे। साथ ही विभाग की ओर से यूपी और ऊधमसिंह नगर से मुर्गियों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई है। ताकि जिले में बर्ड फ्लू का कोई नया केस नहीं आ सके। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.धीरेश जोशी ने बताया कि भीमताल के पांडेगांव में बर्ड फ्लू का एक केस सामने आया था। उन्होंने कहा कि मुर्गीबाड़े में 40 मुर्गियों की मौत हुई थी। सैंपल लेने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर मुर्गीबाड़े में सैनिटाइज़ेशन कराया गया है। साथ ही क्षेत्र के दस किमी के दायरे में आने वाले मुर्गीबाड़ों में तीन महीने तक 15-15 दिन में सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। विभाग की डॉक्टर और कर्मचारी लगातार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुर्गी की असामान्य मौत पर पशुपालन विभाग को सूचित किया जा सकता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours