ओखलकांडा की बसोटिया नदी में बही महिला का शव गौला नदी में मिला, विधायक कैड़ा पहुँचे मौके पर

Estimated read time 0 min read





भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा बडौन के तोक बसोटिया की तुलसी देवी (50) पत्नी तेजराम का शव मंगलवार सुबह बनभूलपरा के पास गौला नदी से बरामद हुआ। विगत दिनों घास काटते समय वह बसोटिया नदी में बह गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाले दिन तुलसी देवी घर के पास घास काटने गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को घर से कुछ दूर उनकी चप्पल और दराती मिली। भारी बारिश के बीच उनके बसोटिया नदी में बह जाने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुँचे और जिला प्रशासन से बात कर एसडीआरएफ टीम बुलवाई। दिनभर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। विधायक कैड़ा ने प्रशासन व पुलिस को तब तक खोज जारी रखने के निर्देश दिए थे, जब तक तुलसी देवी का पता न चल जाए। करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर मंगलवार सुबह बनभूलपरा के पास गौला नदी से तुलसी देवी का शव एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया। मौके पर पहुँचे विधायक कैड़ा ने एसडीआरएफ और ग्रामीणों का धन्यवाद किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को आपदा मद से उचित मुआवजा देने की मांग की। विधायक कैड़ा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours