नन्दा देवी महोत्सव में जरूरतमंद दिव्यांगों को मिलेगा निःशुल्क उपकरण, विजेता छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

Estimated read time 1 min read





भीमताल। डीएसए मैदान में चल रहे श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव 2025 के दौरान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय जन-जागरूकता शिविर में गुरुवार सायं 4:30 बजे विशेष कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं अन्य न्यायमूर्तिगण जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क उपकरण वितरित करेंगे। साथ ही प्राधिकरण द्वारा 29 अगस्त को नैनीताल के 12 स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) तथा कक्षा 9 से 12 (सीनियर वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माननीय न्यायमूर्तिगणों के कर-कमलों से प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours