भीमताल। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने मंगलवार को खटीमा और मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। सेनानियों ने कहा कि आज भी तत्कालीन सरकार में आसीन अधिकारियों को सजा न मिलना सरकार की बड़ी नाकामी है। कार्यक्रम में हेम चंद्र पाठक, योगेश तिवारी, चंदन बिष्ट, पुष्कर महरा, बी.डी. पलरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours