जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नंदा देवी मेले में लगाया विधिक जागरूकता व चिकित्सा शिविर

Estimated read time 1 min read





भीमताल । मां नंदा देवी महोत्सव-2025 के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आमजन को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं और पैरा विधिक कार्यकर्ताओं व पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितंबर 2025) के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मेदांता अस्पताल गुड़गांव के चिकित्सकों द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल ने स्टालों का निरीक्षण किया और चिकित्सा शिविर में हो रही जांचों की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव, विशेष कार्य अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव सहित रमाकांत चौधरी, प्रवेश कुमार चौधरी, पंकज प्रसाद आदि मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours