नैनीताल में रविवार को दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं






अपर जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा व संचालन के निर्देश

भीमताल ।जनपद नैनीताल में रविवार, 31 अगस्त को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली परीक्षा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित होगी, जो दो पालियों में (प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक) संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 4298 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रारंभिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा (PCS-J) के रूप में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगी। इसके लिए जनपद में 2 परीक्षा केन्द्र (गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड हल्द्वानी तथा हिमालया विद्या मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, हल्द्वानी) बनाए गए हैं, जिनमें 1752 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं के सुचारु एवं नकल रहित संचालन के लिए शनिवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने तथा कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक मिलकर समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हों। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सीओ सिटी दीपसिखा, लोकसेवा आयोग हरिद्वार के पर्यवेक्षक सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य और आब्जर्वर उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours