कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे जांच, सीबीसीआईडी को भी मिली जिम्मेदारी
भीमताल : नैनीताल और बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच कर 15 दिन के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही भी की है। आदेशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भवाली को जनपद से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं, तल्लीताल थानाध्यक्ष को भी नैनीताल जिले से बाहर भेजने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बेतालघाट की फायरिंग समेत दर्ज सभी प्राथमिकी की जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

+ There are no comments
Add yours