भीमताल : ग्राम बानना में जल संरक्षण हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में डर और आक्रोश फैल गया है। नाले का पानी गांव की ओर मुड़कर कटान कर रहा है, जिससे आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीण भयभीत होकर सड़क पर उतर आए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी चिंता जताई। मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। हरीश पनेरू ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि नाले की कटान की समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएँ, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और संभावित नुकसान से बचाव किया जा सके।

+ There are no comments
Add yours