पत्थर लगने के बाद नदी में गिरने से सरपंच की मौत

Estimated read time 0 min read





ओखलकांडा के चकसैदुला गांव हुई घटना

घास काटते समय चट्टान से गिरा एक पत्थर

भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा मल्ली पोखरी के चकसैदुला गांव के सरपंच चंपा देवी (25) पत्नी दिनेश पोखरिया की सोमवार को घास काटते समय चट्टान से गिरे एक पत्थर के लगने से नदी में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सरपंच को नदी में गिरता देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक सरपंच की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर खनस्यूं पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसआई नरेश कुमार ने कहा कि महिला का मौके पर ही डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। महिला के दो बेटे है। घटना के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours