21 अगस्त से पहले सड़क मार्ग दुरुस्त न हुआ तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण

Estimated read time 0 min read





भीमताल : ग्रामसभा टांडा के नवनिर्वाचित प्रधान मदन परगाई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त से पूर्व खनस्यूं–टांडा मोटर मार्ग की बंद नालियों की सफाई, झाड़ी कटान, मलबा हटाने और बंद रास्तों को खोलने का कार्य नहीं कराया गया, तो वे धरना देने को बाध्य होंगे। प्रधान मदन परगाई और ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी कार्य नहीं हुए, तो वे भूख हड़ताल और अनशन पर बैठने को विवश होंगे। मदन परगाई ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 14 अगस्त को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना काठगोदाम के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता, ठेकेदार, एलआईयू, तहसीलदार धारी और थानाध्यक्ष खनस्यूं को अवगत करा दिया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours