उच्च शिक्षा के उन्नयन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : प्रो.उनियाल

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। संयुक्त निदेशक प्रो.ए.एस.उनियाल ने परिसर में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के उन्नयन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और समर्पण भाव से ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.वी.एन.खाली के संदेश वाचन में नवाचार और क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ मानव मूल्यों को बनाये रखने की बात कही गई।

समारोह में साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़,उप निदेशक प्रो.ममता नैथानी,सहायक निदेशक प्रो.दीपक पांडेय व डाॅ. प्रमोद कुमार, प्रो.डी.पी.सिंह,प्रो.वी.पी.श्रीवास्तव,डाॅ.अंजू भट्ट ने अपने विचार प्रकट करते उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए किये जा रहे प्रयासों व सुझावों को रेखांकित किया। क्षेत्रीय कार्यालय की महिला स्टाफ ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर प्रो.आर.एम.पटेल,डाॅ.डी.एस.मेहरा,डाॅ.शैलेन्द्र कुमार, डाॅ.बी.सी.चौबे,डाॅ.मनोज बिष्ट, डाॅ.गणेश भागवत,विनय शर्मा, भूपेंद्र सिंह रावत, रंजना जोशी,रचना कठैत,महावीर सिंह व गजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours